Madhya Pradesh news: मप्र में कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले जरूर जान ले ये नया नियम, अब इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा एडमिशन

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। साल 2025-26 के सत्र में दूसरे राज्य के जो छात्र मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेज में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेंगे उन्हें एडमिशन से पहले पात्रता प्रमाण पत्र जमा करना होगा। पात्रता प्रमाण पत्र के बिना रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। नियमों में बदलाव इसलिए किया गया है ताकि गैर योग्य छात्रों को एडमिशन न हो पाए।
इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा एडमिशन (Madhya Pradesh news)
मध्य प्रदेश के कॉलेज में एडमिशन अब पात्रता प्रमाण पत्र के बिना नहीं मिलेगा। पहले राज्य में एडमिशन के बाद पात्रता प्रमाण पत्र देना पड़ता था लेकिन अब एडमिशन से पहले यानी की रजिस्ट्रेशन के समय ही आपको पात्रता प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
अगर आपके पास पात्रता प्रमाण पत्र नहीं है तो आप प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सही समय पर पात्रता प्रमाण पत्र जमा करके आप झंझट से बच सकते हैं। सभी यूनिवर्सिटी के लिए इस निर्देश को जारी कर दिया गया है।
अब केवल योग्य छात्रों को ही मिलेगा एडमिशन
सरकार के द्वारा नियमों में बदलाव किया गया है अब केवल योग्य छात्रों को ही एडमिशन दिया जाएगा। आपको बता दे कि यह नियम केवल मध्य प्रदेश के बाहर के छात्रों के लिए बनाया गया है। मध्य प्रदेश के छात्रों को पात्रता प्रमाण पत्र एडमिशन के बाद ही जमा करना है।
Also Read:MP News : मछली पकड़ने पर लगाया प्रतिबंध, नियमों का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई



