MP Sagar Liquor Death : एमपी में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, अधिकारी सहित 5 निलंबित
MP Sagar Liquor Deaths: 12 dead after consuming spurious liquor in MP; 5, including an official, suspended.
MP Sagar Liquor Death : मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मामला बंडा विधानसभा का है। घटना के बाद कांग्रेस में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला नैरोजा और घुघरा खुर्द गाँव का है।
जिले के सीएमएचओ डॉक्टर देवेश पटैरिया ने जहरीली शराब के कारण 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुड़ गए हैं।
मृतकों के नाम
जहरीले शराब पीने से गोलू लोधी 45 वर्ष, दिग्विजय लोधी 28, करतार सिंह लोधी 30 वर्ष, उजयार लोधी 56 वर्ष, रोशन लोधी 30 वर्ष, राजेन्द्र लोधी 32 वर्ष, हरनाम राय 42 वर्ष, उत्तम नाटक 42 वर्ष, सुमेर सिंह 47 वर्ष, राजकुमार लोधी 47 वर्ष, सुरेंद्र अहिरवार 35 वर्ष और गोविंद चढ़ार की मौत हो गई है।
अधिकारियों को किया निलंबित
इस मामले में कार्रवाई करते हुए आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंड आते और आबकारी उप निरीक्षक रोशनी उरेते को निलंबित कर दिया है। इधर बंडा थाना प्रभारी राजेन्द्र कुशवाहा चौकी प्रभारी पूनम सिंह को निलंबित किया है।


