MP News : मरीज को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मुर्दाघर में चलने लगी सांसे, मचा हड़कंप
MP News: Patient declared dead and sent for post-mortem; breathing started in the morgue, causing commotion

MP News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में एक मरीज को मृत घोषित कर दिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मर्चुरी में अचानक सांस चलने लग गई। इस घटना से हड़कंप पहुंच गया। परिजनों में इसे डॉक्टर की लापरवाही बताया है। जानकारी के मुताबिक रीवा के संजय गांधी अस्पताल में 66 वर्षीय गिरिजा प्रसाद गुप्ता को उपचार के लिए भर्ती किया था। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध को मृत बताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मर्चुरी में गिरिजा प्रसाद की अचानक सांसे चलने लगी।
परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी डॉक्टरों दी गई। डॉक्टरों ने मरीज का फिर से अस्पताल भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। परिजनों का आरोप है अस्पताल में डॉक्टरों ने लापरवाही की है। जिंदा मरीज को भी मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जब मरीज को मृत घोषित किया तब जूनियर डाक्टर मौजूद थे अस्पताल में सीनियर डॉक्टर कोई भी मौजूद नहीं था। एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने डॉक्टरों से बात की तो बताया कि कभी-कभी ऐसी स्थिति बन जाती है कि मरीज की पल्स बंद हो जाती और बाद में शुरू हो जाती है। परिजनों ने इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


