Betul Crime News : रक्षक बना भक्षक, केजी-2 की मासूम छात्रा के साथ स्कूल के गार्ड ने किया दुराचार, आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
Betul Crime News: Protector turns predator; school guard sexually assaults KG-2 student. Accused taken into custody; questioning underway.

Betul Crime News : बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत केजी-2 की छात्रा के साथ दुराचार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बैतूल एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक निजी स्कूल में अध्ययनरत केजी-2 की छात्रा के साथ स्कूल में ही तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा दुराचार करने की घटना सामने आई है।
पीडि़ता के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। शिकायत एवं आरोपों के बाद पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मुताबिक घटना 7 सितम्बर की बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



