MP Moong MSP purchased : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य में शुरू होगी खरीदी
MP Moong MSP purchased: Good news for the farmers of Madhya Pradesh, purchase of moong and urad will start at the support price

MP Moong MSP purchased :मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने मूंग और उड़द की फसल को समर्थन मूल्य में खरीदी करने का फैसला लिया हैं। प्रदेश के किसान समर्थन मूल्य में मूंग और उड़द की खरीदी की राह देख रहे थे। सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दिए जाने पर कई जगह किसानों ने इसका विरोध भी किया। किसानों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 19 जून से मूंग और उड़द की उपज समर्थन ( MSP) मूल्य में खरीदी करने को लेकर पंजीयन करने के निर्देश दिए।


