Betul Crime News : बैतूल बस स्टैंड पर रुपए और चांदी की पायल लूटने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Kotwali police have arrested the accused who robbed cash and silver anklets at the Betul bus stand.

Betul Crime News :  एक युवक के पास से पैसे और चांदी की पायल लूटने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर को फरियादी  सोमलाल उईके पिता रोन्या उईके, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम चारढाना, चुनालोमा, बैतूल द्वारा थाना कोतवाली बैतूल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि  शाम करीब 05:00 बजे वह अपने दोस्त आशिक कवड़े एवं करन उड़के के साथ बस स्टैंड बैतूल में बिरसा मुंडा की मूर्ति के पास बनी पार्किंग में खड़ा था। इसी दौरान एक युवक भगवा रंग की NS Pulsar मोटरसाइकिल से वहां आया। युवक ने पीली टी-शर्ट पहन रखी थी। उसने फरियादी को धमकाते हुए पैसे निकालने के लिए कहा तथा जान से खत्म करने की धमकी दी। आरोपी ने फरियादी की शर्ट की जेब से जबरन ₹500 नगद निकाल लिए तथा उसके बैग में रखी उसकी बहन की एक जोड़ी चांदी की पायल भी निकालकर मौके से फरार हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 753/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा फरियादी द्वारा बताए गए आरोपी के हुलिए एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के आधार पर बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध की तलाश-पतारसी की गई।
पुलिस टीम ने संदेही लोकेश पिता तुलसीराम मर्सकोले, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम माहोली, थाना आमला, जिला बैतूल  को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादी से ₹500 नगद एवं चांदी की पायल लूटकर फरार होना स्वीकार किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर आरोपी ने उक्त मोटरसाइकिल को बैतूल बाजार क्षेत्र से चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी के पास से जप्त सामग्री

1. ₹500 नगद
2. चांदी जैसी धातु की 01 जोड़ी पायल
3. NS 125 Pulsar मोटरसाइकिल क्रमांक MP 48 MK 2348

आरोपी को पकड़ने में सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक बसंत आहके, प्रधान आरक्षक 369 शिव कुमार उइके, आरक्षक 56 नितिन चौहान एवं आरक्षक 650 उज्जवल दुबे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button