MP Weather Update : मध्य प्रदेश में बारिश दौर थमा, जाने फिर से कब शुरू होगी बारिश,
MP Weather Update: The spell of rain in Madhya Pradesh has paused; find out when it will start again.
MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने के कारण बारिश पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश के कई जिलों में कम बारिश होने के कारण किसान बेहद चिंतित है। जलाशय अभी खाली है। तेज बारिश नहीं हुई तो कई जिलों में सूखे जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है।12 सितंबर से फिर शुरू होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक 9, 10 और 11 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खुला रहेगा कई जिलों में धूप खिलेगी। 12 सितंबर से एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके बाद प्रदेश के कुछ जिलों में फिर से बारिश का दौरा शुरू हो जाएगा।
कई जिलों में बढ़ने लगा तापमान
बारिश थमने और धूप खिलने के बाद कई जिलों में तापमान बढ़ने लगा है। बैतूल का अधिकतम तापमान 29.5, भोपाल 31.5, इंदौर 30.1, जबलपुर 33.0, नर्मदा पुरम 30.0, पचमढ़ी 27.0, रतलाम 32.6, सागर 33.0, उज्जैन 31.5 डिग्री तापमान चल रहा है।
जाने बैतूल में बारिश की अब तक की स्थिति

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश की स्थिति




