Betul Crime News : गाली गलौज करने पर हुए विवाद में वृद्ध की हत्या लकड़ी से की थी मारपीट, उपचार के दौरान तोड़ा दम
Betul Crime News: Elderly man beaten to death with a wooden club following a dispute over verbal abuse; he succumbed to his injuries during treatment.
Betul Crime News : बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाली गलौज करने के विवाद में वृद्ध की हत्या हो गई है। साईंखेड़ा थाना प्रभारी अंजना पाटिल ने बताया कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पोहर में गाली गलौज करने के विवाद में वृद्ध रामकुवर पिता किशनलाल (63) निवासी पोहर के साथ गाँव के ही दो लोगों ने लाठियों से पीट कर दी।
वृद्ध को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। बुधवार को उपचार के दौरान रामकुवर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी और सामने आई है की वृद्ध आए दोनों आरोपियों के घर के सामने जाकर गाली गलौज कर्ता था। इसी विवाद में मारपीट हुई और वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।



