MP Acting Inspector Promoted List :मध्य प्रदेश में 223 पुलिसकर्मियों की हुई पदोन्नति, पुलिस मुख्यालय भोपाल में जारी की लिस्ट
MP Police Promotions: 223 police personnel promoted in Madhya Pradesh; list released by Police Headquarters, Bhopal.
MP Acting Inspector Promoted List : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने कार्यवाहक निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के पुलिस कर्मियों पदोन्नति किया है। इंग्लिश मुख्यालय भोपाल में जारी की गई आदेश में 223 पुलिसकर्मियों के पदोन्नति हुई है।पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेश क्रमांक पुगु/3/कार्मिक/स-12/1006/2026, दिनांक 13/07/2026 के द्वारा कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर कुल 1029 लोक सेवकों को पदोन्नत किया गया था।
उपरोक्त आदेश के तारतम्य में विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा रिव्यू डीपीसी आयोजित कर प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है।
अतः विभागीय पदोन्नति समिति के प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेश क्रमांक पुमु/3/कार्मिक/स-12/1006/2026, दिनांक 13/07/2026 के अनुक्रम में कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिये जाने हेतु निरीक्षक के रिक्त पदों पर स्थानापन्न/अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक इन्हें पदोन्नति पद पर वरिष्ठता सूची क्रमांक अनुसार यथावत स्थापित करते हुए, वर्तमान में लागू पद पर वेतनमान 9300-34800+4200 (मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 में विनिर्दिष्ट पे-मेट्रिक्स लेवल-10) में कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से यथावत पदस्थ किया जाता है।








