MP Sagar Liquor Case : जहरीली शराब मामले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
MP Sagar Liquor Case: Death toll rises in poisonous liquor case, 10 accused arrested
MP Sagar Liquor Case : मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से मृतकों का आंकड़ा 15 पर पहुँच गया है। 109 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।
सागर जिले के बंडा क्षेत्र के गांव में नकली और जहरीली शराब पीने से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक इसमें लाइसेंस ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा और यशवंत ठाकुर को आरोपी बनाया है। आबकारी विभाग और पुलिस की टीम में लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में शराब में मेथेनॉल की मिलावट की बात सामने आई है। मेथेनॉल का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल बनाने के लिए किया जाता है जो की बहुत हानिकारक है।
10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जहरीली शराब मामले में पुलिस ने लगभग 30 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है जिसमें से 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अवैध शराब बनाने का काम कोई प्रभावशाली और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग करते आ रहे है।



