MP News: प्यार का खौफनाक अंत! शादीशुदा महिला के प्रेमी को मायके वालों ने बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान युवक की मौत,9 आरोपी गिरफ्तार

MP News
MP News

MP News: आजकल सोशल मीडिया पर प्यार मोहब्बत की खबरें अक्सर वायरल होती है। शादीशुदा महिलाओं को भी प्यार हो जाता है जिसका कई बार खौफनाक अंत होता है।मध्य प्रदेश के शाहपुर में एक शादीशुदा महिला के प्रेमी को महिला के मायके वालों ने पिट-पिट कर मार डाला है जिसके बाद पुलिस ने नौ लोगों के ऊपर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मायके वालों ने महिला की प्रेमी की कर दी हत्या (MP News)

मध्य प्रदेश के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक महिला 4 जून को अपने मायके से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के परिवार वालों और पति ने महिला के गुमशुदा की का रिपोर्ट 7 जून को दर्ज कराई। इसके बाद महिला ने फोन करके अपनी प्रेमी के साथ भागने की जानकारी अपने घर वालों को दिया।

परिवार वालों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ बस स्टैंड पर पकड़ लिया और समझा बुझाकर घर लेकर आए। घर आने के बाद परिवार वालों ने महिला के प्रेमी के साथ मारपीट किया। मारपीट करने के बाद महिला के परिवार वालों ने महिला और उसके प्रेमी को शाहपुर थाना क्षेत्र लेकर आए जहां पुलिस वालों को युवक के शरीर पर चोट देख घर वालों पर शक हुआ और उसे जांच के लिए शाहपुर के प्राथमिक केंद्र पर भेजा गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार

महिला की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के ऊपर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि इन लोगों को जल्द से जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रेमी के मौत के बाद कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में 2 लाख से अधिक सरकारी पदों पर आएगी वैकेंसी, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button