Gold- Silver Price 16 April 2026 : आज सोना- चांदी के दामों में फिर आई तेजी, जाने 1 किलो सिल्वर के दाम
Gold-Silver Price 16 April 2026: Today, gold-silver prices have risen again, know the price of 1 kg silver.
Gold- Silver Price 16 April 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 16 अप्रैल 2026 दिन guruwar को दिन के शुरुआत में सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 153305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 152691 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 140427 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 114979 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 89683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने के दाम में लगभग 500 रुपये बढ़े है। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 37 हजार 181 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है। चांदी के दाम में एकाएक 3 हजार 656 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
