MP Board Result 2026 : 15 अप्रैल को जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वी और 12वी के परीक्षा परिणाम
MP Board Result 2026: MP Board 10th and 12th exam results will be released on April 15
MP Board Result 2026 : माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा दसवीं और 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम को लेकर बोर्ड ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा प्राप्त 11:00 बजे परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। कक्षा दसवीं में 9 लाख 7 हजार और कक्षा 12वीं मे 7 लाख से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों की धड़कन तेज हो गई है।
बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए कई वेबसाइट्स जारी की हैं, जहां रिजल्ट देखा जा सकेगा। छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं—
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट:
- mpbse.mponline.gov.in
- digilocker.gov.in
- jagranjosh.com
- education.indianexpress.com
- fastresult.in
- hindustantimes.com/education
- livehindustan.com
- toi.in (MP Board Result Class 10 & 12)
- tv9hindi.com/education
- news9live.com
- ndtv.in
- arivahan.com
इसके अलावा छात्र DigiLocker और MPBSE मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल अधिकृत और विश्वसनीय वेबसाइट्स का ही उपयोग करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।



