Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ यात्रा को लेकर तारीखों का ऐलान, 3 जुलाई से होगी शुरुआत, जाने रजिस्ट्रेशन कब होगा शुरू
Amarnath Yatra 2026: Dates announced for Amarnath Yatra, starting from July 3, know when registration will start
Amarnath Yatra 2026 : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 3 जुलाई 2026 से यात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी। रविवार को उपराज्यपाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि पवित्र गुफा में 19 जून को पहली पूजा होगी। यात्रा के लिए नुनवान से पहलगाम रूट और गांदरबल से बालटाल मार्ग खुला रहेगा।
यात्रा के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। देश की 556 बैंक शाखाओं से ऑफ़लाइन और अमरनाथ साइन बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकते हैं। यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट, 4 पासपोर्ट फ़ोटो, आधार कार्ड, RFID कार्ड होना जरूरी रहेगा। इस बार सुरक्षा के भी करें इंतजाम किए गए हैं।


