Board Exam Result 2026 Betul Top List : कक्षा 10वी में छात्रा आरुषि महाले, और 12वी में अभिषेक नागले बैतूल जिले में प्रथम
Board Exam Result 2026 Betul Top List: Student Aarushi Mahale in class 10th and Abhishek Nagle in class 12th have topped in Betul district.

Board Exam Result 2026 Betul Top List : बैतूल माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष बैतूल जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि टॉपर्स में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला।
कक्षा 10वीं बैतूल जिले ली टॉप सूची
कक्षा 10वीं के परिणाम में उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल की छात्रा आरुषि महाले ने 489 अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, दिव्यांशी पवार, प्रिया लोखंडे, गुड्डू कमरे, सागर बारस्कर और खुशबू उघड़े ने 488 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।
तृतीय स्थान पर 487 अंक के साथ तीन छात्रों ने जगह बनाई—
रानी पिंजरे (नवीन हाई स्कूल, डहुआ)
शौर्य बौरासी (एक्सीलेंस स्कूल, बैतूल)
आशीष यादव शामिल है।
कक्षा 12वीं के टॉपर्स की सूची
कक्षा 12वीं के परिणाम में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉपर्स की सूची इस प्रकार है—
🥇 अभिषेक नागले (शासकीय मल्टी पर्पस उत्कृष्ट विद्यालय, बैतूल) – 480 अंक
🥈 राधा यादव (प्रयास चिल्ड्रन हाई स्कूल, खंडरा) – 479 अंक
🥈 मनोजीत कुंडू (शासकीय TWD हाई स्कूल, चोपना) – 479 अंक
🥉 ऋषिका गावंडे (शासकीय मल्टी पर्पस उत्कृष्ट विद्यालय, बैतूल) – 477 अंक
क्रातिक नागले (विनायक हाई स्कूल, बैतूल) – 471 अंक
राशि साहू (पैराडाइज इंग्लिश मीडियम स्कूल, आमला) – 470 अंक
ऐश्वरानी छेरकी (यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, आमला) – 470 अंक
रोशनी राठौर (रेड रोज़ इंग्लिश मीडियम स्कूल, सिविल लाइन) – 470 अंक
दीपिका उइके (शासकीय कन्या हाई स्कूल, आठनेर) – 469 अंक
पुष्पराज सूर्यवंशी (शासकीय TWD हाई स्कूल, गेहूंवासा) – 469 अंक
ईशान मंडल (शासकीय TWD हाई स्कूल, पाहाड़पुर) – 467 अंक
मानसी राजपूत (शासकीय कन्या हाई स्कूल, बैतूलगंज) – 460 अंक
ज्योति कहार (शासकीय कन्या हाई स्कूल, भौंरा) – 445 अंक
🌟 जिले में खुशी की लहर
परिणाम घोषित होते ही पूरे जिले में खुशी का माहौल बन गया। स्कूलों में जश्न का माहौल रहा और अभिभावकों ने मिठाइयां बांटकर बच्चों की सफलता का उत्सव मनाया।
शिक्षकों का कहना है कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का यह शानदार परिणाम है। वहीं प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



