Betul Mandi Bhav 16 April 2026 : आज 16 अप्रैल 2026 के बैतूल मंडी भाव, कल मक्का की खरीदी रहेगी बंद
Betul Mandi Bhav 16 April 2026: Betul Mandi Bhav for today 16 April 2026, purchase of maize will remain closed tomorrow
Betul Mandi Bhav 16 April 2026 : गुरुवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 16 अप्रैल 2026 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 19 हजार 425 बोरे रही। सोयाबीन की आवक 2506 बोरे हुई। मक्का की आवक 10261 बोरे रही। 17 अप्रैल को बैतूल मंडी में मक्का की खरीदी बंद रहेगी।कृषि उपज मंडी में गेंहू, और मक्का सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक नही आई
गुरुवार को मंडी में मूंग की आवक नही आई और उड़द की आवक नही आई है । पूर्व के मूंग के दाम 4500 से लेकर 4500 रुपये तक है। उड़द के दाम 5000 प्रति किवंटल के पार थे।

