MP News : एमपी के नर्मदापुरम में सबसे हाई 42.5 डिग्री तापमान, बैतूल में भी 40 के पार, प्रचंड गर्मी की शुरुआत
MP News: Narmadapuram in MP recorded the highest temperature of 42.5 degrees, Betul also crossed 40, the beginning of intense heat.
MP News : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी ने परेशान करके रखा है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।मंगलवार का तापमान
- बैतूल – 40.5°C
- भोपाल – 39.6°C
- दतिया – 39.8°C
- धार – 40.6°C
- गुना – 40.2°C
- ग्वालियर – 39.5°C
- नर्मदापुरम – 42.1°C
- इंदौर – 39.8°C
- खंडवा – 39.5°C
- खरगोन – 40.2°C
- पचमढ़ी – 33.8°C
- रायसेन – 40.4°C
- रतलाम – 41.4°C
- श्योपुर – 40.4°C
- उज्जैन – 39.5°C
- छिंदवाड़ा – 40.1°C
- दमोह – 40.0°C
- जबलपुर – 39.6°C
- खजुराहो – 41.0°C
- मंडला – 41.0°C
- नरसिंहपुर – 37.6°C
- नौगांव – 38.6°C
- रीवा – 38.8°C
- सागर – 40.0°C
- सतना – 39.9°C
- सिवनी – 39.0°C
- टीकमगढ़ – 39.8°C
- उमरिया – 39.2°C
- मालनखण्ड – 40.0°C
सबसे अधिक तापमान: नर्मदापुरम – 42.1°C
सबसे कम तापमान: पचमढ़ी – 33.8°C
बैतूल में सीजन में पहली बार तापमान 40.5 डिग्री दर्ज
बैतूल। जिले में गर्मी ने एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है।
पिछले तीन दिनों से जिले में तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सुबह 8-9 बजे के बाद ही तेज धूप का असर महसूस होने लगता है, जो शाम 5 बजे तक जारी रहता है। बैतूल में मंगलवार का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया है। सूरज की तपिश इतनी तेज है कि सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, पंखे और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। बिना कूलर और पंखे के घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राजस्थान की ओर से गर्म हवाओं का रुख मध्यप्रदेश की ओर हो गया है, जिसके चलते तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना भी बढ़ सकती है। गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पतालों में गर्मी से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है। डॉक्टरों द्वारा लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं। कुल मिलाकर बैतूल में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।



