MP Heat wave alert : एमपी में गर्मी का गदर, नर्मदापुरम में तापमान 43 डिग्री पर, 8 जिलों में लू चलने का अलर्ट
MP Heat wave alert: Heat wave in MP, temperature in Narmadapuram reaches 43 degrees, heat wave alert in 8 districts
MP Heat wave alert : राजस्थान की क ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। दोपहर के समय रास्ते भी सुनते हो जा रहे हैं। एमपी में सर्वाधिक तापमान 43 डिग्री नर्मदा पुरम में दर्ज किया है। प्रदेश के 10 जिलों में तापमान 41 डिग्री और 14 जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है।8 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल ने गुरुवार की जारी की गई एडवाइजरी में नर्मदापुरम, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश गुरुवार की तापमान सूची
- छिंदवाड़ा – 41.5°C
- दमोह – 42.0°C
- जबलपुर – 41.4°C
- खजुराहो – 41.0°C
- मंडला – 42.0°C
- नरसिंहपुर – 39.0°C
- नौगांव (नौगोंग) – 40.2°C
- रीवा – 40.4°C
- सागर – 40.7°C
- सतना – 40.9°C
- सिवनी – 40.4°C
- सीधी – 40.6°C
- टीकमगढ़ – 41.5°C
- उमरिया – 41.4°C
- मलांजखंड – 41.5°C
अन्य शहर
- बैतूल – 40.5°C
- भोपाल – 40.5°C
- दतिया – 40.6°C
- धार – 41.0°C
- गुना – 41.7°C
- ग्वालियर – 40.5°C
- नर्मदापुरम – 43.0°C 🔥 (सबसे अधिक)
- इंदौर – 40.1°C
- खंडवा – 40.5°C
- खरगोन – 40.8°C
- पचमढ़ी – 33.8°C ❄️ (सबसे कम)
- रायसेन – 41.8°C
- रतलाम – 42.8°C
- श्योपुर – 41.4°C
- उज्जैन – 40.7°C
मुख्य बातें:
- सबसे ज्यादा तापमान: नर्मदापुरम – 43.0°C
- सबसे कम तापमान: पचमढ़ी – 33.8°C
- ज्यादातर शहरों में तापमान 40°C से ऊपर दर्ज
गर्मी से बचने सुझाये गए कार्य
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ और शरीर को हाइड्रेट रखें।दिन के सबसे गर्म समय (दोपहर 12 से 3 बजे) के दौरान बाहर जाने से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी जरूर रखें।
ORS, नींबू पानी, छाछ, लस्सी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें।दोपहर के समय बढ़ते तापमान के कारण लोगों को लंबे समय तक सीधे धूप में रहने से बचने की सलाह दी जाती है। हल्के वजन के, हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहने। सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढके।



