Betul News : शातिर चोरों ने सूने आवास से उड़ाए 10 लाख के आभूषण, पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा
Betul News: Vicious thieves stole jewellery worth Rs 10 lakh from a vacant house, police arrested the suspect.
Betul News : बैतूल के सारनी वेकोलि पाथाखेड़ा के शोभापुर कालोनी में चोरों ने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि शक के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को दबोच लिया है। लेकिन अभी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। डब्ल्यूसीएल कर्मी प्रकाश वालदे ने बताया कि पूरा परिवार बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती अवसर पर निकली रैली में शामिल हुआ था। इसी दौरान करीब 4:30 बजे से 8:30 बजे के बीच चोरी की वारदात हुई है। मकान मालिक ने कॉलोनी के ही कुछ लड़कों पर चोरी करने का शक जताया है। उन्होंने बताया डब्ल्यूसीएल के एमक्यू 245 आवास के पीछे बरामदा की शीट में वेंटीलेशन के लिए जगह छोड़ी है। उसी में से चोर अंदर घुसा और वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से बाहर हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने सूने आवास के ताले तोड़कर रानी हार, मंगल सूत्र ल, अंगूठी, चेन, कान के दो सेट, एक जोड़ पायल और लॉकेट समेत नकदी करीब 50 हजार रुपए पर हाथ साफ किया है। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। मकान मालिक प्रकाश ने बताया बच्चों के परीक्षा परिणाम के बाद हम सभी सावनेर शिफ्ट होने वाले थे। बुधवार सुबह पुलिस चौकी प्रभारी मनोज उइके ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।



