Betul Satpura Valley Public School CBSE Result 2026 : सतपुरा वैली पब्लिक स्कूल बैतूल का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, अर्पित खंडेलवाल, ब्रज अक्षय पांडे और अक्षरा श्रीवास्तव ने मारी बाजी

Betul Satpura Valley Public School CBSE Result 2026: Satpura Valley Public School Betul achieved 100% result, with Arpit Khandelwal, Braj Akshay Pandey, and Akshara Srivastava winning.

Betul Satpura Valley Public School CBSE Result 2026 :  बैतूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में जिले के अग्रणी सीबीएसई स्कूल सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल सभी 81 छात्र-छात्राएं सफल रहे।
परिणाम में अर्पित खंडेलवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ब्रज अक्षय पांडे और अक्षरा श्रीवास्तव ने 96 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सार्थक ने 95 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में यथार्थ पंडागरे ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि आरुष साहु और वैदिका गोचरे ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया।
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली निलय डागा और प्राचार्या डॉ. ऋतु वाजपेयी सहित पूरे सतपुड़ा वैली परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button