MP Wheat MSP: मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान 2700 रुपए क्विंटल खरीदेंगे गेहूं

MP Wheat MSP: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मोहन यादव ने सागर के गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय रहस मेला का शुभारंभ किया और इस दौरान उन्होंने किसानों को भी संबोधित किया। किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणा की है और इसके साथ ही सागर दमोह रोड को फोरलेन करने की भी घोषणा कर दी। किसानों को संबोधित करते समय मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों की धरती है जिसके बलिदान को कभी भी देश भुला नहीं सकता।
गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा ( MP Wheat MSP )
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान घोषणा की की गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल सरकार किसानों से गेहूं 2600 रुपए प्रति किलो क्विंटल पर खरीदने वाली है और अगले साल से बढ़कर 2700 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं किसानों से वादा करता हूं। मुख्यमंत्री ने चावल उत्पादन करने वाले किसानों को ₹2000 प्रति हेक्टेयर बोनस देने की घोषणा की और इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए भी उन्होंने कहा कि किसानों की मदद की जाएगी।
किसानो और महिलाओं की हर संभव मदद करेगी सरकार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार कृषि प्रधान मध्य प्रदेश बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हमारी सरकार किसानों को समृद्ध सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण देने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं
सागर-दमोह रोड को फोर-लेन बनाने का वादा किया।
रहली-देवरी मार्ग को डबल लाइन बनाने की मांग को स्वीकार किया और काम शुरू करने की बात की।
रहस लोकोत्सव को शासकीय कैलेंडर में शामिल करने का आश्वासन दिया।
शाहपुर हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन स्वीकृत करने की घोषणा की।
Also Read: MP News: एमपी के हर संविदाकर्मी को मोहन सरकार ने दी गुड न्यूज, सबको मिलेगा खूब फायदा



