Betul News: ट्रेन से गिरकर युवक की गई जान, इधर संघमित्रा एक्सप्रेस में युवक की संदिग्ध मौत

Betul News : बैतूल में अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। इधर संघमित्रा एक्सप्रेस में भी यात्रा कर रहे एक यात्री की संदिग्ध मौत हो गई। जीआरपी दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमरावती जबलपुर एक्सप्रेस में जनरल कोच में सफर कर रहे बिहार निवासी रतन पिता कैलाश साहनी की मौत हो गई। घटना आमला जौलखेड़ा रेलवे खंड रंभाखेड़ी के पास रात 11 बजे हुई। ट्रेन से गिरने और सिर में गंभीर चोट आने के कारण युवक की मौत हो गई। युवक चलती ट्रेन से किस परिस्थिति में गिरा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। इधर संघमित्रा एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की गुरूवार को मौत हो गई। मृतक को बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं होने के कारण अभी तक पहुंचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जीआरपी मृतक की शिनाख्त में लगी है। मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा। फिलहाल दोनों मामले की जांच चल रही है।



