Betul Road Accident : बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक दर्ज लोग घायल
बड़ी पूर्णा-गुदगांव मार्ग पर हादसा, बाइक सवारों को सबसे ज्यादा चोटें, एक बच्चे की हालत गंभीर
Betul Road Accident :बैतूल के भैंसदेही क्षेत्र के बड़ी पूर्णा-गुदगांव मार्ग पर बोलेरो वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। हादसे में बोलेरो में सवार शिक्षक और मोटरसाइकिल पर सवार लोग चोटिल हुए हैं। मोटरसाइकिल सवारों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बड़ी पूर्णा-गुदगांव मार्ग पर बोलेरो वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के लिए मोर्चा संभाला और घायलों को वाहनों से निकालकर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन में शिक्षक सवार थे, जबकि मोटरसाइकिल पर चालक सहित अन्य लोग मौजूद थे। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवारों को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं।
बच्चे की हालत गंभीर
हादसे में घायल एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। हादसे में घायल अन्य लोगों का भी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बड़ी पूर्णा-गुदगांव मार्ग पर हुई इस भीषण भिड़ंत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।



