MP News: करोड़ों रुपए खर्च कर बैतूल सहित एमपी के इन 80 स्टेशनों को किया जाएगा चकाचक, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

MP News: मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य के 80 रेलवे स्टेशनों की सूरत पूरी तरह से बदलने वाली है और यात्रियों के सुविधाओं के लिए इन स्टेशनों का आधुनिक तरीके से विकास होगा। राज्य के 80 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा जिस पर टोटल 2708 करोड रुपए का खर्च आएगा। अमृत स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है और सभी चयनित स्टेशनों को आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या ना हो।

एमपी के इन स्टेशनों को किया जाएगा चकाचक ( MP News )

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों को बड़ी सौगात दी है जिसके बाद इन स्टेशनों की सूरत बदल जाएगी। एमपी के जिन स्टेशनों को चकाचक बनाना है उनमें अकौड़िया, आमला, अनुपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बनापुरा, बरगवां, ब्योहारी, बेरछा, बैतूल, भिंड, भोपाल, बिजुरी, बीना, ब्यावरा राजगढ़, छिंदवाड़ा, डबरा, दमोह, दतिया, देवास, गाडरवारा, गंजबासोदा, घोड़ाडोंगरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, हरपालपुर, इंदौर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, जुन्नारदेव, करेली, कटनी जंक्शन, कटनी मुरवारा, कटनी साउथ, खाचरोद, खजुराहो जंक्शन, खंडवा, खिरकिया, लक्ष्मीबाई नगर, मैहर, मक्सी जंक्शन, मंडला फोर्ट, मंदसौर, एमसीएस छतरपुर, मेघनगर, मुरैना, मुलताई, नागदा जंक्शन, नैनीपुर जंक्शन, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), नरसिंहपुर, नेपनागर, नीमच, ओरछा, पांढुर्ना, पिपरिया, रतलाम, रीवा, रुथियाई, सांची, संत हिरदाराम नगर, सतना, सागर, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, श्यामगढ़, श्योपुर कलां, शिवपुरी, श्रीधाम, शुजालपुर, सिहोरा रोड, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, विदिशा और विक्रमगढ़ आलोट जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

आपको बता दे 2025 26 में मध्य प्रदेश में स्टेशनों के विकास के लिए कई सौगात दी गई जिसमें 14745 करोड रुपए का बजट आवंटित किया गया है। राज्य के रेलवे स्टेशनों का विकास होगा और साथ ही साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि स्टेशन पर सफर करने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

Also Read: Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इस जिले में अंबानी खर्च करेंगे 60 हजार करोड रुपए, मिलेगी नौकरी और यह होगा फायदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button