MP News: एमपी के हर संविदाकर्मी को मोहन सरकार ने दी गुड न्यूज, सबको मिलेगा खूब फायदा

MP News: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कम कर रहे संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब कर्मचारियों को मैटरनिटी पैटरनिटी अवकाश दिया जाएगा और यह ऐतिहासिक कदम मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा उठाया गया है। सरकार ने जैसे ही इस खबर की घोषणा की संविदा कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

1 अप्रैल से प्रभावी होगा नया नियम ( MP News )

पहली बार, ‘संविदा मानव संसाधन मैनुअल-2025’  लागू किया गया है। यह नीति 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। लगभग 32 हजार संविदाकर्मी इस नीति से लाभान्वित होंगे।

Also Read: MP News: मप्र में बनेगा दुबई जैसा हाइटेक शहर, 2 हजार करोड़ होंगे खर्च, इतनी जमीन लेगी सरकार

मैटरनिटी और पैटरनिटी अवकाश का विस्तार

संविदाकर्मियों को अब मातृत्व अवकाश के रूप में 6 महीने और पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) के रूप में 15 दिन की छुट्टी दी जाएगी। यह कदम कार्यस्थल पर परिवारिक संतुलन और कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

Also Read: MP News: मध्य प्रदेश के इस नदी पर दिखेगा मुंबई जैसा नजारा, करोड़ों रुपए खर्च कर बनेगा बनेगा बांद्रा वर्ली जैसा लिंक पुल

वेतन और अनुबंध के नवीनीकरण में बदलाव

नई नीति के अनुसार, संविदाकर्मियों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलेगा। इसके साथ ही, विशेष अवकाश की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इससे कर्मचारियों के कार्य जीवन में बेहतर संतुलन स्थापित होगा। हर साल अनुबंध नवीनीकरण के लिए अब शपथ पत्र नहीं देना होगा। यह बदलाव संविदाकर्मियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आएगा।

Also Read: MP News: करोड़ों रुपए खर्च कर बैतूल सहित एमपी के इन 80 स्टेशनों को किया जाएगा चकाचक, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button