Betul News : शराब छुड़ाने के नाम पर लोगों को पिलाया गया था लाल रंग का संदिग्ध तरल पदार्थ, दो लोगो की मौत, 5 लोग गंभीर
संदिग्ध तरल पदार्थ को जप्त कर जांच हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही
Betul News : जिला बैतूल के थाना चिचोली अंतर्गत ग्राम पठाखेड़ा में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर कथित रूप से दवा पिलाने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रमेश उइके एवं ओझा परते नामक व्यक्तियों द्वारा लोगों को शराब छुड़ाने की दवा देने का दावा किया जाता था। इसी क्रम में 18 नवंबर 2026 को कुछ व्यक्तियों को उनके यहां लाल रंग का तरल पदार्थ गिलास में भरकर पिलाया गया। अलग-अलग व्यक्तियों को एक से दो गिलास तक उक्त पदार्थ पिलाया गया था।उक्त पदार्थ के सेवन के बाद कई व्यक्तियों की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना में अब तक दो व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि पांच अन्य व्यक्ति अस्वस्थ हुए हैं।
मृत व्यक्तियों का विवरण
1. रामकिशोर झाड़े, पिता सेवाराम झाड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम देहगुढ़, थाना आठनेर।
2. संजय उइके, पिता बब्बू उइके, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम इमलीढाना, थाना चिचोली।
अस्वस्थ व्यक्तियों का विवरण :
1. मोहन अमरूते, पिता दशरथ, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम देहगुढ़, थाना आठनेर।
2. विजय उइके, पिता बब्बू उइके, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम इमलीढाना, थाना चिचोली।
3. एक 17 वर्षीय किशोर, निवासी ग्राम इमलीढाना, थाना चिचोली।
4. रामदास अहाके, पिता वासुदेव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम खिलविड़ा, थाना आठनेर।
5. सहदेव इवने, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम खिलविड़ा, थाना आठनेर।
सभी पांच अस्वस्थ व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली से जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई
मृतक रामकिशोर झाड़े के भाई फरियादी शिवकिशोर झाड़े की रिपोर्ट पर थाना चिचोली में धारा 105, 286, 3(5) बीएनएस के मामला पंजीबंद किया है।
3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. रमेश उइके
2. ओझा परते
3. शरद कावड़े
के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त संदिग्ध तरल पदार्थ भी जप्त किया गया है। पदार्थ की प्रकृति एवं उसमें मौजूद तत्वों की पुष्टि के लिए आवश्यक जांच कराई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।



