MP Cold News : मध्य प्रदेश में बदला मौसम, इन 5 जिलों में कड़ाके की ठंड, चलने लगी सर्द हवाएं, बैतूल में भी 4 डिग्री लुढ़का पारा

प्रदेश के कई जिलों फिर तापमान में आएगी गिरावट, भोपाल हिल स्टेशन पंचमढ़ी से ज्यादा ठंडा

MP Cold News : उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। प्रदेश के पांच जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम पर पहुंच गया है। करौंदी कटनी जिले में तापमान 7.2, शहडोल जिले के कल्याणपुर में तापमान 8.0, शाजापुर के गिरवर में 9.1, उमरिया 9.2 और रीवा में न्यूनतम उत्तम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम बदलने के बाद कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बैतूल का न्यूनतम 14.3, भोपाल 9.9, छिंदवाड़ा 12.0, दमोह 10.0, दतिया 10.8, ग्वालियर 11.5, नर्मदा पुरम 15.4, इंदौर 14.2, जबलपुर 9.8, पचमढ़ी 11.2, उमरिया 9.2, रतलाम 14.5, सागर 11.9 डिग्री दर्ज किया है।

बैतूल में दिन में चली सर्द हवाएं

गुरुवार को बैतूल में दिन में सर्द हवाएं चलते रही। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। तापमान 29 डिग्री से लुढ़कर 25 डिग्री पर पहुंच गया है। आज रात में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। अब जिलेवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button