MP News : मुख्यमंत्री का ऐलान, 2027 में मध्य प्रदेश में निकलेगी बंपर नौकरियां, स्वरोजगार के लिए भी करेंगे प्रोत्साहित
2 लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां देने का लक्ष्य, अगले वर्ष पीएससी की दो बार होगी परीक्षा
MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। आने वाला वर्ष 2027 बंपर नौकरियां लेकर आने वाला है। मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों पर सरकारी नौकरियों में भर्ती करने का ऐलान किया है। एक कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई विभागों में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की है। 2027 को भी युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। सरकारी नौकरियां निकाली जाएगी और सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती होगी।आने वाले वर्ष 2027 में 2 लाख नए पदों पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को उद्यमी बनने और रोजगार देने वाले बनाने की बात भी कही है। अगले वर्ष पीएससी की दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल मिलाकर आने वाले वर्ष में सरकार युवाओं को रोजगार देने पर ज्यादा फोकस करेगी।



