Betul News : शराब छुड़वाने के लिए काढ़ा पीने वाले पांच लोगों की बिगड़ी तबियत, जाने ताजा हेल्थ बुलेटिन, दो लोगों की हो चुकी मौत

बीमार पांच लोगों की हालत स्थिर, एम्स भोपाल किया रेफर

Betul News : बैतूल थाना चिचोली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाथाखेड़ा में कुछ ग्रामीणों द्वारा शराब छुड़वाने के लिए कठित काढ़े का सेवन किया था। जिसके बाद दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग अस्वस्थ्य है। सभी पांचों को इलाज के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल रेफर किया था। पांचों की हालत स्थिर बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पांचों अस्वस्थ्य व्यक्तियों को एम्स भोपाल रेफर कर दिया है।

 

सीएमएचओ संजीव शर्मा ने बताया कि चिचोली क्षेत्र में सात लोगों ने शराब पीने के लिए कथित दवा का सेवन किया, जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई। दवा का काढ़ा पीने के बाद आठनेर क्षेत्र के ग्राम देहगुड़ निवासी रामकिशोर झाड़े, चिचोली क्षेत्र के इमलीढाना निवासी संजय उईके (22) की मौत हो गई। देहगुड़ निवासी मोहन अमरूते, इमलीढाना निवासी विजय उईके, एक 17 वर्षीय युवक, आठनेर क्षेत्र के खिलबिड़ा निवासी रामदास आहके और सहदेव इवने बीमार हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था। रात में ही पांचों बीमार लोगों को एम्स रेफर कर दिया है। सभी की हालत स्थिर बनी है।

 

सीएमएचओ ने बताया कि सभी लोग अच्छे से बात कर रहे है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें एम्स रेफर किया है। सीएमएचओ बीमारों का हाल जानने के लिए खुद एम्स पहुंचे है। उल्लेखनीय है कि शराब छुड़़वाने के नाम पर काढ़ा पिलवाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें रमेश उईके, ओझा परते और शरद कवड़े शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button