MP Cabinet Meeting News: सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों लगा झटका, मोहन सरकार ने लिया यह फैसला

MP Cabinet Meeting News: Government officials and employees got a shock, Mohan Sarkar took this decision

MP Cabinet Meeting News: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा दरअसल सरकार ने ट्रांसफर प्रक्रिया को अभी होल्ड कर दिया है। मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर कोई चर्चा नहीं हुई है। बीते डेढ़ वर्ष से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ा झटका लगा है। 
कर्मचारियों को और करना पड़ सकता है इंतजार
मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल मंत्रियों को जिले का प्रभार देने के बाद ऐसा लग रहा था कि अब ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन अधिकारी और कर्मचारियों को समय झटका लगा जब कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर प्रक्रिया से जुड़ा कोई प्रस्ताव या पॉलिसी पेश नहीं हुई। सरकार ने अभी ट्रांसफर प्रक्रिया को होल्ड रखा है।

Related Articles

Back to top button