Betul News : हमने अपनी कार्यशैली बदली लेकिन कभी विचार नही – हेमंत खंडेलवाल

Betul News: We changed our working style but never our ideology – Hemant Khandelwal

Betul News : बैतूल भारतीय जनता पार्टी जिला बैतूल द्वारा सोमवार को स्थानीय मैरिज लॉन में सेवा संकल्प अभियान प्रशिक्षण एवं जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार ने की। कार्यक्रम की शुरूवात भाजपा के ध्वज को फहराकर वंदे मारतम गान के साथ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। बैठक और कार्यशाला के दौरान भाजपा उपाध्यक्ष जगदीश पंवार ने पिछले वर्ष दिवंगत हुए भाजपा परिवार के सदस्यो और हुतात्माओं की शांति के लिए शोक प्रस्ताव का वाचन किया। इसके पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा से अपने विचारो को प्राथमिकता दी है। विश्व में दो ही राजनीतिक दल विचार आधारित राजनीति करते है। वहीं हमारी कार्यपद्वति समय समय पर बदलती रही है। लेकिन हमने अपने विचारों से कभी समझौता नही किया। श्री खंडेलवाल ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से यह अभियान प्रारंभ होगा जो 17 अक्टुबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न होने है। जिसे जन जन तक पहंुचाने की जिम्मेदारी हम सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं की है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि आज डिजिटल इंडिया के युग में देश विरोधी शक्तियां देश को अस्थिर करने के लिए बेमतलब के सवाल खडे कर रही है। जिसका माकुल जवाब हमें देना है। प्रदेश में 2003 के बाद की तस्वीर शिक्षा और बिजली व्यवस्था की बदली हुई तकदीर के रूप में दिखाई देती है। हर सवाल का जवाब पूरे आकडों के साथ देने के लिए हमारी पार्टी में लगातार प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाते है। हमारा कार्यकर्ता प्रशिक्षित कार्यकर्ता है इस बात का हमें गर्व है।

बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेवसिंह कहा कि आज कार्यसमिति की बैठक के बाद आगामी दिनो में इन्ही विषयों पर सभी मंडलों में बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी संवाद और समन्वय के साथ पूरी मेहनत से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम को बोझ न समझें, बल्कि चुनौती मानकर उसे पूरा करने की आदत डालें। जिला संगठन प्रभारी सुदर्शन गुप्ता ने विकसित भारत-2047 विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद बहुत से प्रधानमंत्री हुए लेकिन अटल जी और मोदी जी ने विकसित भारत के लिए जो प्रयास किए वह आज दिखार्इ्र देते है। स्व. अटलजी ने जब परमाणु परिक्षण किया तो वे किसी दबाव में नही आए और भारत शक्ति संपन्न हुआ। आज मोदी जी के नेतृत्व मे गरीब, किसान और युवाओ के साथ साथ नारीयों की भावना के अनुरूप हर कार्य बिना रूके संपन्न हो रहे है। सभी भारतीय मिलकर 2047 में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगें। बैठक को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय उदबोधन में जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा एवं संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ता देश एवं समाज की सेवा में अपना योगदान दें। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कार्यों का वर्गीकरण कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आह्वान किया।

सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला की जानकारी देते हुए अभियान के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत मुख्यतः तेरह कार्यक्रम होने हैं जिसमें आर्शीवाद का दिया, आंगन उत्सव, कहानी बदलाव की और सेवा मेरा योगदान सहित संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। बैठक के दौरान जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने कार्यसमिति के राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन किया। इसके बाद आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे एवं जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पूरे सदन को एक स्वर में ओम के उच्चारण के साथ पारित करने का आव्हान किया जिसे सदन ने पारित किया।

 

बैठक और कार्यशाला के दौरान समरसता संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए अभिान के जिला प्रभारी किशोर बरदे ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650 वीं जन्मजयंती वर्ष के अंतर्गत समता मूलक समाज के लिए रविदास जी के विचारो को जन जन के बीच कलश पूजन के माध्यम से अभी जिले में कार्यक्रम चल रहे हैं। इस अवसर पर हमें संकल्प लेना है कि समाज मे सबको बराबरी के साथ सम्मान मिले और संतो के विचार से समाज में जागरूकता आए ऐसे आचरण करने है। कार्यक्रम का समापन जन गण मन के साथ हुआ अंत में आभार जिला महामंत्री डा.महेन्द्र सिंह चौहान ने व्यक्त किया। जिला कार्यसमिति की बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला में आपेक्षित कार्यकर्ता , पदाधिकारी , जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button