Maharashtra Tigress Death : चार लोगों की जान लेने वाली बाघिन पिंकी की मौत, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
Maharashtra Tigress Death: Tigress Pinky, who killed four people, dies, questions raised on action
Maharashtra Tigress Death : महाराष्ट्र के अमरावती जिले चांदूर बाजार तहसील के सिरजगाव के जंगल से पकड़ी गई आदमखोर बाघिन पिंकी की मौत हो गई है। यहां बाघिन महाराष्ट्र और एमपी आठनेर क्षेत्र की सीमा में घूम रही थी। पुणे और नागपुर वन विभाग की टीम ने बाघिन को ट्रेकुलाइज (बेहोश) करके पकड़ा था। बाघिन को बेहोश करके वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर नागपुर ले जाया गया। जब बाघिन को सेंटर लेकर पहुंचे और उसे होश में लाने की कोशिश की तो वह होश में नहीं आई और उसकी मौत हो गई। अब रेस्क्यू टीम की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।बाघिन ने चार लोगों का किया शिकार
जानकारी के मुताबिक बाघिन ने चार लोगों का शिकार कर मार डाला। बाघिन ने राजा भाऊ भोयर, चरणदास विखे, उर्मिला इवने, दामू भाऊ आवारे को मार डाला। इसके अलावा कई मवेशियों और बकरियों का भी शिकार किया गया।



