Betul/Maharashtra Tigress News : आखिरकार वन विभाग की टीम ने आदमखोर बाघिन पिंकी को पकड़ा, दो लोगों का कर चुकी शिकार
Betul/Maharashtra Tigress News: Finally, the forest department team caught the man-eating tigress Pinky, who had killed two people.
Betul/Maharashtra Tigress News : आखिरकार वन विभाग की टीम ने आदमखोर बाघिन पिंकी को पकड़ लिया है। बाघिन ने दो लोगों का शिकार उन्हें मार डाला है। आदमखोर बाघ इन महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की बॉर्डर पर लगातार घूम रही थी। बाघिन को मध्य प्रदेश बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक में महाराष्ट्र की सीमा पर देखा था लगातार महाराष्ट्र और एमपी वन विभाग की टीम बाघिन की तलाश में थे। जानकारी के मुताबिक अमरावती जिले के सिराजगांव के जंगल से वन विभाग की टीम ने बाघिन को सोमवार दोपहर को पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक बाघिन को ट्रॅकुलाइज कर पकड़ा गया।
बाघिन को पकड़ने के बाद लोगों ने राहत की सास ली है।
दो लोगों को कर चुके शिकार
जानकारी के मुताबिक बाघिन ने पिछले 24 घंटे के दौरान दो लोगों का शिकार किया है। चंदू बाजार तहसील के सोनोरी गांव में बाघिन में उर्मिला बाजीराव इवने 22 वर्ष का शिकार किया। बताया जा रहा है कि उर्मिला बकरी चराने के लिए खेत गई थी इसी दौरान बाग उसके ऊपर दौड़ पड़ा जान बचाने के लिए वह पेड़ पर चढ़ी थी लेकिन भागने पेड़ से नीचे खींच लिया। बाघिन उर्मिला को झाड़ियां में खींचकर ले गई और मार डाला। दूसरी घटना सिराज गांव कस्बा क्षेत्र के म्हैस डोक के जंगल की है। खेत में काम कर रहे किसान दामू आवारे पर बाघिन ने हमला कर मार डाला।



