Betul News : माता-पिता गए जेल, बेटे को कोल्ड्रिंग्स में पिला दिया जहर, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Betul News: Parents jailed after feeding son poison mixed with a cold drink; police investigating the matter.

Betul News : बैतूल में पिता को कुएं में फेंकने के मामले में एक युवक और उसकी पत्नि को जेल हो गई। पति-पत्नि के जेल जाने के बाद बेटे को कोल्ड्रिंग्स में जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टूराबोरगांव निवासी 17 वर्षीय किशोर को उन्हीं के परिजनों ने मंगलवार सुबह कोल्ड्रिंग्स में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। किशोर को गंभीर हालत में उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। किशोर की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय के माता-पिता एक मामले में जेल हुई है। उन्हीं के बेटे को जहरीला पदार्थ पिलाया गया। इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है और इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही घटना का पूरा सच सामने आएगा।
वृद्ध को कुएं में फेंकने के मामले में गए जेल
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी में टूराबोरगांव थाना बोरदेही निवासी बाबू पिता चेपा कवड़े (70) को बेटे दिलीप कवड़े और बहू देवकी कवड़े द्वारा जमीनी विवाद में मारपीट के बाद कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नि को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया और यहां से जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद जेल गए पति-पत्नि के बेटे को जहरीला पदार्थ पिलाने की मामला सामने आया है। अस्पताल चौकी पुलिस का कहना है कि जो जानकारी सामने आई है वह प्रारंभिक जानकारी मिली है। जांच के लिए बोरदेही पुलिस को डायरी भेजी जाएगी। जांच के बाद ही पूरी घटना का सच सामने आएगा।


