Betul Chori Ka Khulasa: भैंसों को चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9 लाख 20 हजार का मसरूका बरामद

Betul Chori Ka Khulasa: Buffalo theft gang busted, three accused arrested, goods worth 9 lakh 20 thousand recovered

Betul Chori Ka Khulasa: दो किसानों की भैंसों को चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्त 2024 को  फरियादी ब्रज सिरसाम निवासी कोलगांव ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि 18 अगस्त की रात्रि में अपनी भैंस घर के सामने बांधकर रखा था, जिसे कोई अज्ञात चोर दो भैंस चोरी कर ले गए है। इसी रात को  कुणाल मानकर निवासी शोभापुर कॉलोनी पाथाखेड़ा  भैंस अपने घर के सामने बांधकर रखा था जिसे रात्रि में कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद किया जाकर विवेचना की गई।
विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई की घोड़ाडोंगरी में एक पिकअप में 03 भैंस ले जाते हुए पकड़ा है। चोरी की गई भैंस के फरियादीयो को ले जाकर भैस की पहचान कराई गई दोनों फरियादी ने अपनी भैंस होना बताया। 
भैंसों को चोरी करने वाले आरोपी राजू पिता मुंशी बारसे निवासी ग्राम जाजलपुर थाना सारणी, विशाल पिता फतेह सिंह मर्शकोले निवासी ग्राम माथनी थाना सारणी, श्याम पिता गिरधारी लाल धुर्वे निवासी ग्राम खकरा  ढाना थाना सारणी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 03 भैंस कीमती 1,20,000 रुपए एवं पिकअप कीमती 8 लाख रुपए कुल मशरूका 9,20,000 का बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ भैंसों को चोरी किया गया था, और बेचने के लिए भोपाल लेकर जा रहे थे। आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया। 
आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक सुनील गौर, ASI हरिनारायण यादव, प्रधान आर किशन शैलू, आरक्षक जितेंद्र जाट, आरक्षक मोनू, आरक्षक महेश भलावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button