Betul Crime News : लूट का प्रयास करने वाले फरार दो शातिर इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक कट्टा बरामद

Betul Crime News: Two absconding criminals carrying a bounty on their head who attempted robbery were arrested, a pistol was recovered.

Betul Crime News :  बैतूल जिले के मुलताई पुलिस ने लूट के प्रयास के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के मुताबिक फरियादी मयंक सोनी पिता संतोष सोनी (उम्र 21 वर्ष) निवासी गायत्री एक्वा के सामने, गांधी चौक मुलताई द्वारा थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 26 सितंबर 2025  की रात लगभग 00.30 बजे वह अपने दोस्तों मानस चंदेल और करण पवार के साथ घर की ओर जा रहा था।
पुरानी अशोक टॉकीज के पास चार संदिग्ध युवक दो स्कूटी—एक ज्यूपिटर (एमपी 48 एमजे 5231) और एक बिना नंबर एक्सेस—पर दो-दो बैठकर पीछा कर रहे थे और सराफा दुकान से घर तक उनकी रेकी कर रहे थे।
फरियादी और उसके साथी द्वारा पूछताछ करने पर एक आरोपी ने रॉड से हमला करने की कोशिश की, जबकि दूसरे ने करण पर कट्टा तान दिया। शोर मचाने पर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी एक सफेद एक्सेस स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रिपोर्ट पर थाना मुलताई में  धारा 309(5), 312 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। घटना में शामिल 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।
 गिरफ्तारी एवं कार्रवाई
फरार आरोपी अभिषेक उर्फ पप्पलू एवं उसके साथी सागर उर्फ विक्रम की पतारसी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार जबलपुर में तलाश की जा रही थी। दोनों आरोपी अत्यंत शातिर थे तथा पुलिस की गतिविधि की जानकारी लगते ही स्थान बदल लेते थे।
दिनांक 28.11.2025 को साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों की लोकेशन प्राप्त कर पुलिस टीम ने फुलारा टोल के आगे लगभग 1 किमी, सिवनी रोड पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे, किन्तु पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर दोनों आरोपी अभिषेक उर्फ पप्पलू, पिता संजय राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी बिलहरी, जबलपुर,  सागर उर्फ विक्रम, पिता जीवन सोंधिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी बेलबाग, जबलपुर को पकड़ लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक लोहे की रॉड विधिवत जप्त की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया। 
 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में—
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार,
उनि दिनेश कुमरे,
सउनि एम.एल. गुप्ता,
प्र.आर. गजराज,
आर. प्रिंस अहिरवार,
आर. नरेन्द्र कुशवाह,
आर. कमलेश डेहरिया,
आर. हेमंत मालवीय
की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button