MP News : खुशियों का जश्न मातम में बदला, युवक ने युवती की गोली मारकर कर दी हत्या

MP News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुशियों के माहौल को एक युवक ने मातम में बदल दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मबई में स्वाति सिंह को बेटा हुआ। अस्पताल की से छुट्टी होने के बाद बेटे का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। गाजे बाजे के साथ ग्रह प्रवेश हो रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम में ऋषि सिंह नामक एक युवक बंदूक लेकर आया और उसने बंदूक को हवा में लहराया इसी दौरान युवक ने रितिका को गोली मार दी।
परिजन उदय सिंह ने बताया कि रितिक को गंभीर हालत में रीवा के संजय हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद रितिका को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। युवक ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया है यह जानकारी सामने नहीं आई है। जांच की बाद ही खुलासा हो पाएगा।
मृतिका युवती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button