MP Heat Wave Alert : मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, नर्मदापुरम सबसे गर्म, तापमान 40 डिग्री के पार, तीन जिलों में लू चलने का अलर्ट
MP Heat Wave Alert: Heat wave intensifies in Madhya Pradesh, with Narmadapuram the hottest, crossing 40 degrees Celsius, and heatwave alerts in three districts.

MP Heat Wave Alert : मध्यप्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग में नर्मदापुरम, धार और रतलाम जिले में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में 37.6 और उज्जैन में 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
मालवा-निमाड़ क्षेत्र के धार में 38.9, खरगोन में 38.4 और रतलाम में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं दमोह में 38.5, खजुराहो में 38.9, मंडला में 39.0 और सागर व सिवनी में 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बैतूल में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ग्वालियर में 36.1, छिंदवाड़ा में 36.9 और रीवा में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का असर और तेज हो सकता है।



