Betul News : सब स्टेशन बिसनूर और मुलताई से जुड़े ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगा छुटकारा, 50 एमव्‍हीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित

Betul News: Villagers connected to Bisnur and Multai substations will get relief from the problem of low voltage, an additional power transformer of 50 MVA capacity has been installed.

Betul News :   प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने बैतूल जिले की बिजली व्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए 132 के.व्ही. सब स्टेशन बिसनूर मुलताई में एक 50 एमव्‍हीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उजीकृत कर दिया है। इससे बैतूल जिले की पारेषण प्रणाली को विश्वसनीयता मिलने के साथ मुलताई क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उचित वोल्टेज पर प्राप्त हो सकेंगी। साथ ही सबस्‍टेशन में दूसरा ट्रांसफार्मर लगने से सिस्‍टम को फ्लेजीबिल्‍टी मिल सकी है।

इन क्षेत्रों को होगा फायदा

       एमपी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजेश शाँडिल्य ने बताया कि बिसनूर में इस पावर ट्रांसफार्मर उर्जीकृत होने से सब स्टेशन से जुड़े स्थानीय बिसनूर के अलावा गेहूं बारसा, पोंनी, टेमुरनी, डब्ल्यूआरडी फीडर से जुड़े हजारों  कृषि विद्युत उपभोक्ताओं  के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। श्री शांडिल्य ने जानकारी दी कि बिसनूर में 50 एमव्‍हीए ट्रांसफार्मर लगने से सब स्टेशन की क्षमता बढ़कर 100 एमव्‍हीए हो गई है। एमपी ट्रांसको बैतूल जिले में 220 केव्‍ही के  l 3 सब स्टेशन बैतूल, गुड़गांव, सारणी एवं 132 केव्‍‍ही के 6 सब स्टेशन बैतूल, आमला, चिचोली, मुलताई, गुड़गांव व बिसनूर के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इस ट्रांसफार्मर के उर्जीकृत होने से बैतूल जिले की ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी में बढ़ोतरी 1598 एमव्‍हीए की हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button