Betul Chauthia Pardhi Incident : चौथिया पारदी दंपति हत्याकांड: 19 साल बाद CBI कोर्ट का फैसला, सुखदेव, राजा सहित 14 आरोपी बरी
Betul Chauthia Pardhi Incident: Chauthia Pardhi couple murder case: CBI court verdict after 19 years, Sukhdev, Raja and 14 other accused acquitted
Betul Chauthia Pardhi Incident : बैतूल जिले के मुलताई के पास स्थित चौथिया गांव में वर्ष 2007 में हुए पारदी दंपति हत्याकांड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत ने पूर्व मंत्री और विधायक Sukhdev Panse तथा वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष Raja Pawar सहित कुल 14 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है।
करीब 19 साल पुराने इस मामले में आए फैसले से सभी आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से चल रही सुनवाई के दौरान आरोपियों को लगातार Bhopal स्थित अदालत में पेशियों के लिए जाना पड़ता था। फैसले को लेकर बैतूल जिले में काफी समय से राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं चल रही थीं।
गौरतलब है कि 11 सितंबर 2007 को Multai के पास चौथिया ढाने में पारदी समाज की बस्ती में हिंसक घटना हुई थी। उस दौरान बड़ी भीड़ ने पारदी बस्ती पर हमला कर दिया था और करीब 62 मकानों में आग लगा दी गई थी, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष के आलस्य पारदी ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद 7 अगस्त 2009 को हाईकोर्ट ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। अब लगभग दो दशक बाद अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।

