MP Weather Today : भीषण गर्मी के बीच एमपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

MP Weather Today: Weather will change in MP amid scorching heat, chances of rain in these districts

MP Weather Today :  मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक 14 मार्च को एमपी के मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, और भिंड मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। वर्तमान में एमपी के कई जिलों में तापमाम हाई है। रतलाम में तापमान 40 डिग्री, नर्मदा पुरम में 39.9 डिग्री दर्ज किया है। प्रदेश में इन दो जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी है। इस बीच मौसम बदलने के संकेत है।

15 मार्च को इन जिलों में बारिश के आसार

15 मार्च- मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल बादल छाए रहने बारिश के आसार बने है। आगामी 16 मार्च तक मौसम इसी तरह बना रहा सकता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button