Holi 2025: होली के दिन माता लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें, धन से भर जाएगी झोली
Holi 2025: रंगों का त्योहार होली इस साल 14 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन करने की परंपरा होती है, जो इस बार 13 मार्च को होगा। इसे छोटी होली भी कहा जाता है।
होलिका दहन हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है, जिसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है।
होली का त्योहार दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन होता है, जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस दिन लोग होलिका पूजन करते हैं और अग्नि प्रज्वलित कर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं।
होली के दिन माता लक्ष्मी की करें विशेष पूजा (Holi 2025)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती और हर क्षेत्र में व्यक्ति को सफलता मिलता है।
माता लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें
कोडिया: होली के दिन पूजा करते समय माता लक्ष्मी को कौड़िया जरूर अर्पित करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से माता लक्ष्मी खुश होती है और धन की कमी दूर करती है।
कमल का फूल: होली के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से धन की कमी दूर हो जाती है।
Also Read:MP News: प्रदेश की सबसे बड़ी योजना, 500 किमी में बिछेगी पाइपलाइन, इनको खूब मिलेगा फायदा