MP News : भैंस के आगे बीन बजाना की कहावत को एक भैंस ने झूठा साबित किया, ससुराल से चुराया और मायके पहुँच गई

जाने एमपी के शिवपुरी की हकीकत दिलचस्प कहानी

MP News : भैस नाम जुबान पर आते ही लोग हर बार वही पुरानी कहावत सामने लाते है काला अक्षर भैंस बराबर, भैस के आगे बीन बजाना, इन दोनों कहावत को भैस ने झुठला दिया है। एक भैंस ने बताया दिया कि उससे ज्यादा कोई चतुर नही है।
मामला एमपी के शिवपुरी जिले का सामने आया है। जिले के झड़ी गाँव निवासी अरविंद लोधी अपनी भैस को ससुराल ग्राम माढा भेज दिया था। भैस गाँव के पास बंधी थी। तभी चोरों ने भैस को चुरा लिया। एक चोर बाइक से चल रहा था और दूसरा चोर भैस को पैदल हांकते हुए लेकर जा रहा था। चोर भैस को लेकर चुपचाप जा रहे थे। भैस लगभग 15 किमी दूर  तक चलते रही।

ऐसा दिया भैस ने चकमा और मायके पहुँच गई

भैस को चोरी करने वाले चोर इस बात से बिकुल अनजान थे कि भैंस ग्राम माढा की नही बल्कि ग्राम झड़ी की थी।भैस को ससुराल भेजा था। चोर भैस को पैदल चोरी करके ले जा रहे थे। तभी भैस ग्राम झड़ी की सीमा के पास पहुँची वैसे ही भैस ने जोरदार झटका देकर भागने लगी। चोर के हाथ से रस्सी छिटक गई और भैंस भागने लगी। भैस भागते हुए मालिक अरविंद के घर पहुँच गई। अरविंद अपनी भैस को पहचान गया। आरोपी बोलने लगे कि भैस हमारी है भैस भागकर आपके घर आ गई है। अरविंद ने तत्काल अपने ससुराल फ़ोन करके पूछा तो ससुराल वालों ने बताया कि भैस चोरी हो गई। अरविंद ने गांव के अन्य लोगो को जानकारी दी गई। ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख चोर भागने लगे। एक  चोर मौके से भाग गया लेकिन दूसरा चोर पकड़ा गया। ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button