Ganesh Chaturthi 2026 : आज 14 सितंबर से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं प्रतिमाओं को स्थापना करने ले जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों के अलावा घर-घर भगवान गणेश की स्थापना की जा रही है।
मध्य प्रदेश के इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के मौके पर विशेष तैयारी चल रही है। मंदिर को आकर्षक सजाया गया है। खजराना के गणेश जी को हीरे से जड़ित नेत्र धारण कराए है। लगभग 7 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से गणेश जी का श्रृंगार किया जाएगा। मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि 10 दिन तक अलग-अलग श्रृंगार किया जाएगा।
सवा लाख मोदक का भगवान को भोग लगाया जाएगा। इधर उज्जैन में चिंतामन गणेश मंदिर में विशेष तैयारी चल रही है। पूरी 10 दिन तक लोग भगवान की भक्ति में डूबे रहेंगे।