Betul Road Accident : सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की गई जान, दूसरी घटना में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Betul Road Accident :  बैतूल अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटित घटना में दो लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात को ससुन्द्रा पंखा के पास सडक़ हादसा हुआ। इस हादसे में कुंडी निवासी अंबादास पिता समरत भलावी (55) घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया। यहां से जिला अस्पताल लाया गया। जहां अंबादास की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध बाईक से था। किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की संभावना जताई जा रही है।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर कोतवाली थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई।

युवक संदिग्ध मौत

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र कुमरे (35) निवासी ग्राम डोक्या थाना कोतवाली की संदिग्ध रूप से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि युवक इलाज के लिए रायपुर गया था। उसे पेट दर्द की शिकायत थी, परिजन मृतक के शव को बैतूल लेकर आए और सोमवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button