Devutthani Ekadashi 2026: देवउठनी ग्यारस 20 को मनाये या 21 नवंबर को मनाए, जाने पूरी सटीक जानकारी
आज शाम से शुरू हो जाएगा भद्राकाल, तुलसी विवाह के लिए नहीं है शुभ मुहूर्त
Devutthani Ekadashi 2026: पंचांग के मुताबिक एकादशी तिथि 20 नवंबर सुबह 7:15 बजे प्रारंभ हुई है। एकादशी तिथि की समाप्ति 21 नंबर सुबह 6:31 बजे होगी। इस बार भी लोग कंफ्यूज है कि तुलसी विवाह 20 नवंबर को मनाया जाए या फिर 21 नवंबर को मनाए। अलग-अलग पंचांगों के अनुसार लोग अलग-अलग जानकारी दे रहे हैं। इस कंफ्यूज में लोग 2 तारीख को में देवउठनी एकादशी मनाएंगे। भद्र काल का समय 20 नवंबर को शाम 7 बजे से शुरू हो रहा है जो 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे तक रहेगा।जाने कब मनाए एकादशी और कब करे उपवास
पंचांगों के मुताबिक एकादशी दो तिथियां में पड़ रही है तो दूसरी तिथि में एकादशी मनाना चाहिए। एकादशी 20 नवंबर को 7:15 से शुरू हो रही है जबकि सूर्य उदय 6:47 बजे हो रहा है। ऐसी स्थिति में उदया तिथि में दशमी तिथि है। 21 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त से लेकर उदय तिथि तक एकादशी है। ऐसी स्थिति में 21 नवंबर को ही एकादशी तिथि शुभ रहेगी। भले ही अगले दिन द्वादशी तिथि लग रही है लेकिन एकादशी का पूरा फल प्राप्त होगा। इसलिए एकादशी तिथि और उपवास 21 नवंबर को ही शुभ रहेगा। मान्यताओं के अनुसार दशमी वाली एकादशी मनाने पर पुण्य नष्ट करती है।



