MP News: प्रदेश की सबसे बड़ी योजना, 500 किमी में बिछेगी पाइपलाइन, इनको खूब मिलेगा फायदा

MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश के विकास के लिए लगातार सकारात्मक कदम उठा रहे हैं। एक बार फिर से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात देने वाले हैं।मप्र की जलप्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 940 करोड़ की अब तक की सबसे बड़ी कार्ययोजना तैयार की है।
इसमें 500 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। 14 नई पानी की टंकियां बनेंगी और 250 एमएलडी क्षमता के पांच नए वाटर फिल्टर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। खास बात यह कि कार्ययोजना को 12 मार्च को होने वाले निगम के विशेष समेलन में रखा जाएगा। जहां से स्वीकृति मिलने के उपरांत टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उज्जैन को मिलेगी बड़ी सौगात (MP News)
महाकाल लोक के बाद बढ़ते उज्जैन के लिए जरूरी पेयजल व्यवस्था को लेकर 940 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है। इससे शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को और बेहतर बनेगी। दरअसल, शहर में अब भी कई जगह 50 साल पुरानी पाइप लाइन डली है, तो बढ़ते शहर के मान से पर्याप्त पानी की टंकियां भी मौजूद नहीं है। वहीं 9 लाख की आबादी वाले शहर के साफ पानी देने के लिए पर्याप्त फिल्टर प्लांट भी नहीं हैं।
इस योजना से शहर में पर्याप्त प्रेशर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा तो उन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी आसानी से पानी पहुंच सकेगा। इस योजना में सिंहस्थ क्षेत्र को भी शामिल किया है। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही स्प्रिचुअल सिटी के लिए ऑउटलेट दिया जाएगा।
बनेंगे फिल्टर प्लांट
अब भी पानी साफ करने के लिए 135 एमएलडी क्षमता के तीन प्लांट हैं। नई कार्ययोजना में दोगुने से ज्यादा यानी 250 एमएलडी क्षमता के प्लांट स्थापित होंगे। हरियाखेड़ी में 40 और 60 एमएलडी, अंबोदिया 70 एमएलडी, गऊघाट पर 30 और 50 एमएलडी के दो प्लांट स्थापित होंगे। ऐसे में शहर में करीब 375 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट उपलब्ध होंगे।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में 5 लाख गाड़ियों को नहीं दिया जाएगा पेट्रोल और डीजल, ये हैं वजह
सिंहस्थ से पहले पूरा होगा काम
940 करोड़ की पेयजल योजना को सिंहस्थ 2028 से पहले पूर्ण किया जाएगा। इससे सिंहस्थ-2028 में आने वाले लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं को साफ पानी मिलेगा। योजना के जल्द टेंडर होकर काम शुरू हो, इसके लिए 12 मार्च को विशेष समेलन बुलाया गया है। समेलन के एजेंडे में पेयजल कार्ययोजना स्वीकृति पर मुहर लगेगी।
Also Read:Holi Astrology News: 100 साल बाद होली पर आया ऐसा मुहूर्त, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत



