MP Aghori viral video : जलती मानव चिता से मांस निकालकर खाने वाले अघोरी को पुलिस ने हिरासत में लिया
MP Aghori viral video: Police detain Aghori who was seen eating flesh taken from a burning human funeral pyre.
MP Aghori viral video : मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है जलती मानव चिता से मांस निकालकर खाने वाले अघोरी को आखिरकार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल वायरल वीडियो और शिकाय के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर जलती चिता से मांस निकालकर खाते हुए एक अघोरी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के जीवाजीगंज थाने में कुछ लोगों ने अघोरी की शिकायत की गई।
पुलिस में अघोरी काली को वीडियो के आधार पर हिरासत में ले लिया है। शव से छेड़छाड़ के तहत पुलिस ने अघोरी काली ननदगिरी के खिलाफ BNS की धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस वीडियो के आधार पर अघोरी से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि अघोरी श्मशान में ही रहता है और जल्दी चिता से मांस निकालकर खाता और हड्डियां निकालकर चुस्त है। शिकायत के बाद अघोरी ने कुछ लोगो को मारने धमकी भी दी है।



