Saint Premanand Maharaj : आश्रम छोड़कर गए संत प्रेमानंद महाराज, जाने कहा है नया ठिकाना , पढ़े पूरी खबर
Saint Premanand Maharaj: Saint Premanand Maharaj has left the ashram; find out where his new abode is—read the full story.
Saint Premanand Maharaj : वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने आश्रम छोड़ दिया है। हादसे और लगातार विवाद होने के बाद प्रेमानंद महाराज ने आश्रम छोड़ने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर को गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से शिष्य रसीद दुलारी ने चौथी मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी थी। घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है।यह मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ कि एक युवक की गुम हो जाने का मामला सामने आ गया। गुमशुदा युवक के परिजन धरने पर बैठ गए थे हालांकि युवक के मिल जाने की जानकारी सामने आई है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष संन्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी में दावा किया कि प्रेमानंद महाराज ने केलि कुंज छोड़कर यहां से 20 किलोमीटर दूर बेलवन आश्रम चले गए हैं। इनके साथ कुछ संत भी गए हैं।
दो घुटनों में विवाद का मामला आया सामने
दिनेश शर्मा का दावा है कि आश्रम में दो गुट बन गए थे। एक पुराना ग्रुप और एक नया ग्रुप था। दोनों एक दूसरे पर जमीन से जुड़े काम करने के आरोप लगा रहे थे। कुछ लोगों ने आश्रम पर कब्जा कर लिया था जिसके कारण प्रेमानंद महाराज दुखी थे इसलिए उन्होंने आश्रम छोड़ दिया और दूसरी जगह चले गए।



