Pitr Amavasya 2026 : आज पितृ अमावस्या पर पितृ दोष की मुक्ति के लिए राशि अनुसार करें यह उपाय, चमक जायेगी आपकीं किस्मत

Pitr Amavasya 2026: Perform these zodiac-specific remedies today on Pitr Amavasya to find relief from *Pitr Dosh* and transform your fortune.

Pitr Amavasya 2026: पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए राशि अनुसार करें उपाय।
मेष राशि

 पितृदोष मुक्ति के लिए पितृ अमावस्या के दिन पीपल के फल की 108 परिक्रमा करें। दूध की खीर बनाकर पितरों के नाम दान करें। नंगे पैर शिव मंदिर में जाए। कल शिवलिंग पर धतूरा जरूर चढ़ाये है।

वृषभ राशि
पितृदोष से मुक्ति के लिए पीपल के जड़ में दूध में पानी  मिलाकर गंगाजल, काले  तिल,  चीनी, चावल मिलाकर डालना चाहिए। नंगे पाव शिव मंदिर जाकर पूजा अर्चना करें। आक के 21 फूल, कच्ची लस्सी, बेलपत्र जरुर चढ़ाएं। पीपल के पेड़ में जनेवू चढ़ाये।
मिथुन राशि 
पितृदोष की मुक्ति के लिए शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें। शालिग्राम की शीला का पूजन करके तुलसी समर्पित करें जिससे पितरों की कृपा आप पर बनी रहेगी।
कर्क राशि
शिवलिंग पर जल चढ़कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। अपने भोजन का पहला हिस्सा गाय, कुत्ते और कौवे को खिलाने से पितृ दोष के कारण हो रही परेशानियां दूर हो जाएगी। पंचमुखी शिवलिंग पर शहद का लेप करके गंगाजल से अभिषेक करें। गेहूं के आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं।
सिंह राशि
आज गीता के 11वें अध्याय का पाठ करें। बरगद के पेड़ की पूजा- अर्चना करें। गाय के दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। शिवलिंग पर जनेऊँ का जोड़ा जरूर चढ़ा है। इस तरह से उपाय करने से पितरों  की कृपा बनी रहेगी और पितृदोष से मुक्ति मिलेगी।
कन्या राशि
अपने घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें। पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। शिवलिंग की पूजा अर्चना करने से पितृदोष से मुक्ति मिलेगी। काशे के लोटे में सूर्य को जल चढ़ाये। गायत्री मंत्र का जाप करें। इस उपाय से आपके पितृ  खुश होंगे।
तुला राशि
नंगे भाव शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर आक के 21 फूल, कच्ची लस्सी बेलपत्र चढ़ाये। पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना करें। गाय को चारा खिलाने से पितृदोष से मुक्ति मिलेगी। 108 बार पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। बबूल के पेड़ में मीठा जल चढ़ाये।
वृश्चिक राशि
पितरों की कृपा पाने के लिए पीपल की 108 परिक्रमा करें। दूध की खीर बनाकर पितरों के नाम से दान करें। नंगे पांव जाकर शिव मंदिर में पूजा अर्चना करें। जरूरतमंद लोगों को दवाइयां का दान करें। शिवलिंग की पूजा- अर्चना का धतूरा अवश्य चढ़ाएं।
धनु राशि
पितरों की कृपा पाने के लिए गाय को पांच तरह के फल खिलाएं। काली मां की पूजा अर्चना करें। पितृ दोष की शांति के लिए पितृ स्तोत्र या पितृ सुक्तम का पाठ आवश्यक करें। पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें लाभ होगा।
मकर राशि
पितरों की कृपा पाने के लिए नीलकंठ स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके पितरों का पूजन और तर्पण करें। पितरों के नाम से किसी जरूरतमंद लोगों की मदद करें। चावल और घी मिलाकर लड्डू बनाए और मछलियों को खिलाएं। शिवलिंग की पूजा अर्चना करें।
कुंभ राशि
पितरों  की कृपा पाने के लिए जरूरतमंद लोगों को अन्न, कपड़ा और धन का दान करें। घर के दक्षिण दिशा में स्वर्गीय परिजनों की तस्वीर लगाकर पूजार्चना करें। शाम के समय घर में दीपक जलाकर पितृ स्तोत्र या पितृ सुक्तम का पाठ करें। शिवलिंग पर दूध और काले तिल चढ़ाये।
मीन राशि
घर में पीने वाले पानी के पास में एक दीपक अवश्य जलाएं। नंगे पैर शिव मंदिर जाकर पूजा- अर्चना करें। शिवलिंग पर आक के 21 फूल और बेल पत्र चढ़ाये। घर में अलसी के तेल का दीपक जलाइए। इस तरह के उपाय करने से पितृदोष से मुक्ति मिलेगी।
टीप: यह संपूर्ण जानकारी पंचांग, ज्योतिष, और मान्यताओं के आधार पर दी गई है। इसमें ज्ञानवाणी न्यूज़ की सटीकता की कोई गारंटी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button